Search

कसमार : खतियान आंदोलनकारियों ने किया चक्का जाम

Kasmar (Bokaro) : कसमार के खतियान आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को चक्का जाम आंदोलन किया. गुरुवार 23 मार्च को रांची में विधानसभा घेराव के दौरान आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज, जयराम महतो की गिरफ्तारी और झारखंड सरकार की 60-40 नियोजन नीति के विरोध में प्रखंड के पिरगुल बस पड़ाव से चलने वली लंबी दूरी की गाड़ियों का परिचालन ठप किया गया. आंदोलनकारी युवकों ने अहले सुबह पिरगुल पहुंचकर चक्का जाम किया. छात्रों पर लाठीचार्ज और जयराम महतो की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए चक्का जाम में शामिल प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार छात्रों को डराने और आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. सरकार की ये मंशा कभी कामयाब नहीं होगी. झारखंड के युवा जाग चुके हैं. अपना अधिकार लेकर ही मानेंगे. मौके पर प्रशांत कुमार, विजय कुमार, हीरालाल महतो, जितेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, गणपति महतो, सुभाष कुमार, केदार कुमार, मिथुन कुमार, प्रदीप कुमार, अभिषेक, अमन, ध्रुव, जितेंद्र, विनय, कुंदन, सनोज कालिंदी, मंटू, राहुल, तानुराम, जयनंदन, सिद्धेश्वर, भूदेश, गणेश, संजय, चंद्ररू, सरस्वती देवी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-hemant-government-will-give-2-lakh-to-dps-bokaros-shreya-and-1-lakh-to-neha/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीपीएस बोकारो की श्रेया को 2 लाख और नेहा को 1 लाख देगी हेमंत सरकार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp