Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : अयोध्या से महंत रामलखन दास जी महाराज पहुंचे कसमार

Kasmar (Bokaro) : कसमार के चट्टी में आयोजित होनेवाले राधाकृष्ण और बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व महायज्ञ के संचालन के लिए अयोध्या के महंत रामलखन दास जी महाराज मंगलवार को कसमार पहुंचे. उन्होंने इस दौरान चट्टी के यज्ञ समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर यज्ञ की तैयारियों व प्रचार प्रसार कार्य की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि यज्ञ को लेकर पूरे कसमार प्रखंड में एक धार्मिक वातावरण का निर्माण हुआ है, जो क्षेत्र की सुख समृद्धि व शांति के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि अब यज्ञ की पूर्णाहुति तक वे कसमार में ही रहेंगे. यज्ञ कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 से 29 मार्च तक कसमार के चट्टी में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. जिसमें महंत रामलखन दास जी महाराज के साथ चित्रकूट के भगवत कथा प्रवचनकर्ता स्वामी सीताराम शरण जी महाराज और कथा वाचिका विदुषी अंजनी गोस्वामी तीन दिनों तक प्रवचन करेंगे. मौके पर शांति पदो पाल, प्रताप सिंह, सुरेश कुमार दे, विकास चन्द्र पाल, अजय पाल, भोला दत्ता, निरंजन पाल, दिनेश पाल, कैलाश दे, शांति सेन, हराधन दे, लोचन पाल, विश्वनाथ पाल, सनातन दत्ता, रतन पाल, भोलानाथ पाल, वासुदेव पाल, अशोक दे, हेमंत पाल, राहुल पाल, राजू पाल, राधू पाल, उज्जवल पाल, प्रदीप सिंह, विनोद पाल, गोपाल दत्ता व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-320-youth-will-get-onspot-joining-letter/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 320 युवाओं को मिलेगा ऑनस्पॉट ज्वाइनिंग लेटर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही