Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : गर्री पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर हुई बैठक

Kasmar (Bokaro) : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने को लेकर स्थानीय मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में 9 मई को बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में तेजी लाया जाएगा. बैठक में मुखिया ने ग्रामीणों से प्लास्टिक का कचरा जहां-तहां नहीं फेंक कर एक जगह एकत्रित कर ग्राम पंचायत को सौंपने की अपील की. ग्राम पंचायत उस कचरे को प्रखंड भेजेगा. फिर प्रखंड से निस्तारण के लिए भेज दिया जाएगा. बैठक में उप मुखिया बाबर अंसारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान लगातार चलाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. ग्रामीण प्लास्टिक के कचरे को इधर उधर नहीं फेंक कर कूड़ेदान में डालें. इसके बाद उस कचरे का निस्तारण किया जाएगा. ऐसा करने पर स्वच्छता के क्षेत्र में यह पंचायत रिकॉर्ड कायम करेगा. बैठक में स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए हर गांव एवं टोले के सक्रिय सदस्यों की सूची भी बनाई गई. मौके पर सजीबुन निशा, शबनम परवीन, सफीना खातून, धनलाल कपरदार, नूरजहां खातून, जीरु कुमारी, लीला देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=631665&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीसी से मिला दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही