Search

कसमार :  दलित शोषण मुक्ति मंच की हुई बैठक

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक 14 मई को आंगनबाड़ी केंद्र में हुई. अध्यक्षता अशोक कुमार रजक ने की. बैठक को संबोधित करते हुए माकपा नेता शकुर अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की मनुवादी सोच पर केंद्रित नई शिक्षा नीति का विरोध करना होगा. इस नीति के तहत सिलेबस से डार्विन की थ्योरी को हटाने का प्रयास किया जा रहा है. यह वैज्ञानिक सोच पर आधारित शिक्षा पद्धति से दूर रखने की साजिश है. राजेश कपरदार ने कहा कि हमें अपने सम्मान और संविधान की रक्षा करनी होगी. साथ ही सामाजिक बराबरी के लिए छुआछूत समाप्त करने के लिए काम करना होगा. बैठक में मंच की सभी पंचायतों मे कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. प्रथम चरण में 17 मई को मधुकरपुर, 19 को कसमार, 21 को गर्री तथा 23 को मंजूरा पंचायत कमेटी गठित की जाएगी. बैठक में किशुन कपरदार, श्याम सुंदर कपरदार, जीतलाल तुरी, प्रेमचंद घांसी, प्रमोद घांसी, मनोज घांसी, पप्पु घांसी समेत मंच के अन्य सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636333&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : ओएनजीसी प्लांट से प्रदूषित पानी बहाए जाने की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp