Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत भवन में एकल महिला से जुड़े श्रमजीवी महिला संगठन की बैठक 25 अप्रैल को हुई. बैठक की अध्यक्षता टांगटोना पंसस प्रिया देवी ने की. बैठक में एकल महिलाओं के लिए स्थाई आजीविका के साधन उपलब्ध कराने और लैंगिक समानता पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए एकल महिला संगठन की नेतृत्वकर्ता सरस्वती सिंह ने कहा कि एकल महिलाओं के प्रति सरकार की उदासीनता चिंताजनक है. एकल महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए सरकार भूखंड आवंटित करे. भूखंड मिलने से उस पर खेतीबारी कर जीविकोपार्जन करने में सहूलियत होगी. महिला संगठन इस मांग को सरकार के समक्ष उठा चुकी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई है. बैठक में एकल महिलाओं को पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने पर भी चर्चा हुई. बैठक में एकल महिलाओं की गरिमा और सम्मान को स्थापित करने का संकल्प लिया गया. मौके पर वार्ड सदस्य सदानंद महतो, रूपलाल महतो, कपिलेश्वर सिंह समेत करीब चार दर्जन महिलाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618855&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : गोविंदपुर परियोजना के पीओ दिनेश गुप्ता बने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : गोविंदपुर परियोजना के पीओ दिनेश गुप्ता बने कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक [wpse_comments_template]
Leave a Comment