Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : महिलाओं व किशोरियों को दी गई माहवारी स्वच्छता की जानकारी

Kasmar (Bokaro) :  सहयोगिनी संस्था की ओर से 28 मई को कसमार प्रखंड के गर्री स्थित सामुदायिक शेड में माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि माहवारी स्वच्छता के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों के बीच माहवारी स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की उत्प्रेरक मंजू देवी ने कहा कि बाल विवाह एवं किशोरी स्वास्थ्य को लेकर संस्था लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. आंगनबाड़ी सहायिका अंजू देवी ने कहा कि सरकार किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर विभिन्न योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं का लाभ किशोरियों को उठाना चाहिए. मौके पर पायल देवी, चंपा देवी, इंद्रा देवी, पायल कुमारी, पूनम कुमारी, निलू कुमारी, सुमन देवी, द्रौपदी देवी, स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी समेत अन्य महिलाएं व किशोरियां उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650823&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बिजली की लचर व्यवस्था से आक्रोशित व्यवसायी संघ ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही