Search

 
 
 

कसमार : सीएचसी कसमार में कोविड को लेकर हुई मॉक ड्रिल

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार 11 अप्रैल की सुबह कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल की गई. इस दौरान एंबुलेंस एक काल्पनिक कोरोना संक्रमित को लेकर अस्पताल पहुंची. अस्पताल में इलाज कराने आये अन्य मरीज भी ये देखकर हैरान रह गए. मॉकड्रिल में कसमार बीडीओ विजय कुमार और चिकित्सा प्रभारी डॉ.नवाब मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि कोरोना की संभावित खतरे को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्पेशल टीम गठित की गयी है. इस दौरान कोविड वार्ड में लगे 30 बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सहित सभी तरह की सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया. मौके पर डॉ.हरिपद सोरेन, डॉ.मानस कपरदार, बंकिम चंद्र महतो, संतोष कुमार महतो, रेणु सिंह, मो सेराजुद्दीन, शैलेश कुमार ठाकुर, आनंद नायक, मनीष जयसवाल, नयनेन्दू शेखर मुखर्जी, नरेश महतो, सीमांत कुमार सिंह, राजू चटर्जी, मुस्तफा रजा, कैलाश महतो, गुलाम खान, संजय कुमार, देवनंदन सोरेन, भोला मुंडा उर्मिला कुमारी व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-therm-the-displaced-village-settled-by-dvc-has-been-demanding-ownership-for-decades/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : डीवीसी का बसाया विस्थापित गांव दशकों से मांग रहा मालिकाना हक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही