Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : सिर्फ नाम से नहीं, उत्कृष्ट विद्यालय बनाने पर सार्थकता सिद्ध होगी : विधायक

Advertisement
Advertisement
क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, दो एसीआर रूम का शिलान्यास Kasmar (Bokaro) : गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि कसमार प्रखंड के क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय हरनाद का गौरवशाली इतिहास रहा है. अब इसे सरकार ने उत्कृष्ट विद्यालय की सूची में शामिल किया है. यह खुशी की बात है. लेकिन इसकी सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम सही मायने में इसे उत्कृष्ट बनाकर दिखाएंगे. शिक्षक ईमानदारी से अपने काम पर ध्यान दें. विद्यालय की सभी समस्याओं को दूर करने की जिम्मेदारी मेरी है. विधायक गुरुवार 27 जुलाई को विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर में अपने विधायक मद से 11,25,900 रुपए की लागत से बनने वाले दो एसीआर रूम का शिलान्यास भी किया. इसके अलावा स्कूल नेट इंडिया लिमिटेड के द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 नोड के एक आईसीटी लैब तथा तीन स्मार्ट क्लास का उदघाटन भी किया. प्राचार्य मनोज कुमार दत्ता ने मौके पर विद्यालय की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर आईसीटी के प्रमोद कुमार, विष्णुचरण महतो, उमेश कुमार जायसवाल, महेंद्रनाथ महतो, उमेश कुमार महतो, घनश्याम महतो, डॉ जीतलाल महतो, झबुलाल महतो, सुरेंद्रनाथ महतो, रणदेव कुमार मुर्मू, मनोज महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें:  बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-youth-who-went-to-bathe-in-damodar-river-died-due-to-drowning/">बोकारो:

दामोदर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही