Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : रैयतों को मिला मुआवजा भुगतान का नोटिस

Kasmar (Bokaro) : बरलंगा से कसमार तक निर्माणाधीन सड़क के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में रविवार को प्रखंड की मुरहुलसूदी पंचायत स्थित चौड़ा और भूरसाटांड़ गांव के लगभग 150 रैयतों के बीच मुआवजा भुगतान के लिए नोटिस का वितरण किया गया. रैयतों को नोटिस देने के बाद गंगा कंस्ट्रक्शन के अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की धारा 37(2) के तहत मुआवजा नोटिस वितरण करने का प्रावधान है. इस नोटिस का मतलब है कि संबंधित लाभुक को मुआवजा भुगतान की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वह इस नोटिस के आलोक में मुआवजा प्राप्त करने का हकदार बन चुका है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के सिंहपुर, बगियारी, जामकुदर व बगदा गांव के लाभुकों के बीच भी मुआवजा नोटिस का वितरण जल्द कर दिया जाएगा. इसकी तैयारी कार्य एजेंसी व संबंधित विभाग कर रहा है. मौके पर कार्य एजेंसी के संजय पांडेय, स्थानीय मुखिया के प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, विकास ठाकुर, सूरज टुडू, लगनु किस्कू, दशरथ टुडू, यमुना राम, संजय टुडू, जितवाहन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-a-truck-carrying-40-tonnes-of-coal-and-three-tractors-seized/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 40 टन कोयला लदा एक ट्रक व तीन ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही