Search

कसमार : प्रखंड के सभी पंचायतों में मनाया पंचायत दिवस

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सभी पंचायतों में सोमवार 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर दुर्गापुर पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पंचायत के विकास व रोजगार सृजन पर चर्चा की गई. जिसमें जेएसएलपीएस की ओर से चलाये जा रहे रोजगार सृजन की योजनाओं से महिला समूहों को जोड़ने पर चर्चा हुई. इसके अलावा वर्षा जल के संचयन का निर्णय लिया गया. बताया गया कि इससे जलस्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी. बैठक में स्वच्छ एवं सुंदर गांव व पंचायत बनाने के लिए स्वच्छता अभियान को लगातार चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर ग्राम रोजगार सेवक रजनीश राकेश, उपमुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य विनीता देवी, रंजू देवी, संजू देवी, पबिता देवी, सोनी देवी, कुंती देवी, रविता देवी, जेएसएलपीएस की देवंती देवी, सुशीला देवी, आसमा बीवी, बागवानी मित्र पूनम देवी, चंपा देवी‌, मेट यशोदा देवी, शनिचरी देवी, लालजी महतो, प्रयाग करमाली व अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-mla-distributed-seeds-and-agricultural-equipment/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : विधायक ने किया बीज और कृषि उपकरण यंत्र का वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp