Search

कसमार : बरईकला व टांगटोना में पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

Kasmar (Bokaro) : प्रदान संस्था की ओर से बुधवार 15 मार्च को एफपीसी (किसान उत्पादक समूह) को लेकर कसमार प्रखंड के बरईकला व टांगटोना पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को खेती और एफपीपीसी संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई. संस्था प्रदान से आए मास्टर ट्रेनर प्रकाश कुमार ने बताया कि एफपीसी किसानों को खेती बारी से संबंधित प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, उचित दाम पर बीज, खाद, मार्केटिंग, भंडारण व फूड प्रोसेसिंग की सुविधा प्रदान करता है. जिससे किसानों की आजीविका में सुधार और आय वृद्धि हो रही है. प्रदान के सहयोग से कसमार प्रखंड में ग्रामीण हरित क्रांति महिला फॉर्मर कंपनी लिमिटेड के नाम एफपीसी बन चुका है, जिससे सैकड़ों किसान जुड़ कर इनका लाभ ले रहे हैं. मौके पर प्रकाश कुमार, जयराम कुमार, सूरज कुमार, पंचानन महतो, बरईकला मुखिया अनिता देवी, वार्ड सदस्य आनंद हेंब्रम, संजय महतो, नरेश महतो, मुना महतो, हेमंती देवी, रूपा देवी, ललिता देवी, रजिया बेगम, बबिता देवी, पूनम देवी, संजू देवी, अनुका देवी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/phusro-worship-done-with-devotion-in-maa-mathurasini-anniversary/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : मां मथुरासिनी वार्षिकोत्सव में भक्ति भाव से की गयी पूजा अर्चना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp