Search

कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना

Kasmar (Bokaro) : बेरमो अनुमंडल को जिला का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार 25 अप्रैल को स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने बेरमो जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कसमार प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. धरना का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख नियोति दे ने किया. धरना में शामिल जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करना पड़े या जेल जाना पड़े, इसके लिए तैयार रहेंगे. हर हाल में बेरमो को जिला बनाकर हीं दम लेंगे. उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल झारखण्ड राज्य का सबसे समृद्ध खनिज सम्पदाओं से परिपूर्ण और अविभाजित बिहार में 1972 में बनने वाला सबसे पुराना अनुमण्डल है. दशकों से बेरमो (तेनुघाट) को जिला बनाने की मांग की जा रही है, इसे लेकर अब आंदोलन को एक नया रूप दिया जा रहा है, ताकि हर हाल में बेरमो को जिला बनाया जा सके. प्रमुख नियोति दे ने कहा कि बेरमो जिला बनने की सभी अहर्ता पूरी करता है, इसके बावजूद जिला नहीं बन पाना समझ से परे है. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, संयोजक संतोष कुमार नायक समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने का आंदोलन अब पूरे क्षेत्र में लहर बन चुका है. सड़क से लेकर सदन तक इसकी आवाज गूंजेगी, इसकी तैयारी की जा चुकी है. कार्यक्रम को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, कसमार के पूर्व जिप सदस्य विमल कुमार जयसवाल, कसमार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार, दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो, भाकपा नेता पंचानन महतो व दिवाकर महतो, भाजपा नेता चितरंजन साव, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्य भूषण शर्मा, मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र महतो, शब्बीर अंसारी आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर सिंहपुर पंसस विनोद कुमार महतो, कसमार पंसस मंजू देवी, बगदा पंचायत मौ भट्टाचार्य, सोनपुरा पंसस पूनम मरांडी, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक, टांगटोना मुखिया सुमित्रा देवी, विजय झा, वकील प्रसाद महतो, साधु चरण महतो, मो कलीम, सिद्धेश्वर महतो, कमरुल होदा, सौरभ कुमार राय, मुकेश राय, विक्रम राय आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रताप सिंह ने किया. यह">https://lagatar.in/gaon-condition-of-anganwadi-centers-worse-most-of-the-centers-remain-closed/">यह

भी पढ़ें : गावां : आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति बदतर, बंद रहते हैं अधिकांश केंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp