Search

कसमार : मुरहुलसुदी पंचायत के रैयतों को मिला भुगतान का नोटिस

Kasmar (Bokaro) : बरलंगा-कसमार पथ निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के एवज में शुक्रवार 19 मई को मुरहुलसूदी और डाभाडीह मौजा के रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण किया गया. मुरहुलसूदी पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, मुखिया सरिता देवी व पंसस हेमंती देवी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र नाथ महतो ने मुरहुल के 31 व डाभाडीह के 24 रैयतों के बीच मुआवजा नोटिस का वितरण किया. मौके पर संवेदक प्रतिनिधि नरेन्द्र पांडेय ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की धारा 37(2) के तहत मुआवजा नोटिस वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रखंड के चौड़ा, भूरसाटांड़ एवं सिंहपुर मौजा में नोटिस वितरण किया जा चुका है. बाकी बचे झरमुंगा, कसमार, बगियारी, गर्री, पिरगुल व जामकुदर मौजा में भी जल्द ही नोटिस का वितरण किया जाएगा. मौके पर उप मुखिया नरेश कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, राजेश्वर महतो, कैलाश महतो, रमेश मुरमू, विनय कुमार, सरोज, चूरन कुमार, मुरलीधर महतो, नरेश मुंडा व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-the-mla-laid-the-foundation-stone-for-the-renovation-of-the-dam/">यह

भी पढ़ें : कसमार : बांध के जीर्णोद्धार का विधायक ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp