Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के सिंहपुर इंटर कॉलेज परिसर में जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच सिंहपुर ने रविवार देर रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में बंगाल, खरसांवा, गोनियाटो और बोकारो के भतुवा से आई कलाकारों की टीम ने झारखंडी लोक कला व संस्कृति से जुड़े झूमर नाच, पांता नाच, घोड़ा नाच और खोरठा गीतों की दमदार प्रस्तुति की. इसके साथ ही एक अप्रैल से चलाए जा रहे नौ दिवसीय संगीत व वाद्य यंत्र प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन भी हो गया. [caption id="attachment_604154" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/JHOOMAR-2-300x138.jpg"
alt="" width="300" height="138" /> छऊ नृत्य पेश करते कलाकार और मौजूद दर्शक[/caption] झारखंड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय, कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नव चयनित लोक कलाकारों को कला संस्कृति से जुड़ी नौ दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में बेरमो के एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट सत्यनारायण पासवान, प्रमुख नियोति दे व जिप सदस्य अमरदीप महाराज मुख्य रूप से मौजूद थे.
भी पढ़ें : बेरमो: जेएमएम ने किया सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन, जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
alt="" width="300" height="138" /> छऊ नृत्य पेश करते कलाकार और मौजूद दर्शक[/caption] झारखंड सरकार के सांस्कृतिक निदेशालय, कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नव चयनित लोक कलाकारों को कला संस्कृति से जुड़ी नौ दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में बेरमो के एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट सत्यनारायण पासवान, प्रमुख नियोति दे व जिप सदस्य अमरदीप महाराज मुख्य रूप से मौजूद थे.
एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति
कार्यक्रम में जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के निदेशक बिनोद महतो रसलीन व अध्यक्ष अशोक महतो के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी. इसमें बंगाल से आयी नेहा कुमारी व उसकी टीम की ने पांता नाच और झूमर नाच, खरसांवा से आयी प्रभात महतो की टीम ने छऊ नृत्य, गोनियाटो से आयी अन्ना हजारे टीम ने झूमर व देशभक्ति नाच और झांकी की प्रस्तुति दी. जागो जगाओ संस्कृति कला मंच सिंहपुर की ओर से बलराम महतो के नेतृत्व में घोड़ा नाच व झूमर नाच की प्रस्तुति की गयी. इसके अलावा बोकारो के भतुवा से आयी खोरठा टीम की ओर खोरठा कविता व गीत की भी प्रस्तुति दी गई.विधायक व अन्य अतिथियों ने किया सम्मानित
कार्यशाला में सहयोग करनेवाले, प्रशिक्षण देनेवाले व प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर काशीनाथ महतो, विनोद महतो रसलीन, अशोक महतो, संदीप महतो, चांदनी कुमारी, प्रदीप कुमार महतो, सरस्वती सिंह, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक, खोरठा कवि एवं साहित्यकार शांति भारत, सुकुमार, प्रदीप कुमार दीपक, घनश्याम महतो, चंद्रदेव कपरदार, सुरेंद्र कपरदार, सरयू प्रसाद महतो, प्रेमचंद कालिंदी, शेखर शरदेंदु, नरहरी महतो, प्रभात महतो, दुर्गा चरण महतो, बलराम महतो, भूषण महतो, संदीप राम महतो, हरि महतो, नरेश महतो, धनंजय घांसी, काशीनाथ महतो के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-jmm-organizes-all-party-condolence-meeting-pays-tribute-to-jagarnath-mahato/https://lagatar.in/bermo-jmm-organizes-all-party-condolence-meeting-pays-tribute-to-jagarnath-mahato/">यहभी पढ़ें : बेरमो: जेएमएम ने किया सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन, जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Leave a Comment