Search

 
 
 

कसमार : दुर्गापुर के स्वच्छता पखवाड़ा में जुटे जनप्रतिनिधि व ग्रामीण

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में 14 मई को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया. जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया. इस दौरान सभी रोगों की एक दवाई, घर पंचायत की रखो साफ सफाई का नारा लगाया गया. उपमुखिया पंचानन महतो ने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र 10 साल पूर्व 34 लाख की लागत से बनकर तैयार तो हो गया लेकिन यहां न तो कभी डॉक्टर आये न नर्स. जबकि तूम्बाडाड़ी, मेढ़ा, डुंडाडीह, परसाटांड़, तिलैयतरीया, कमारहिर, कुरको, ललमटिया, हरलाडीह आदि के ग्रामीणों को इलाज के लिए 12 किमी दूर कसमार जाना पड़ता है. इसलिए जल्द से जल्द इस स्वास्थ्य उपकेंद्र को चालू किया जाय. मौके पर पंसस अंजू देवी, भीम महतो, पबिता देवी, संदीप महतो, रंजू देवी, ममता देवी, निर्मला देवी, लतिका देवी, सुशीला देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी, सबिता देवी, सनातन महतो, रामकिशुन महतो, रिखिलाल महतो, कुलदीप कुमार, प्रयाग करमाली, राधू महतो, दिलीप कुमार, नरेंद्र, जयेंद्र, उपेंद्र आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636897&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : मेहंदी का रंग उतरने से पहले उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही