Search

कसमार : पुलिस ने होली एवं शब-ए-बरात को लेकर किया फ्लैग मार्च

Kasmar (Bokaro) : कसमार पुलिस ने होली व शब-ए-बरात को लेकर सोमवार को विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, एसआई रमेश बर्णवाल व अनिल कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने थाना क्षेत्र के कसमार, खैराचातर, बगदा, मधुकरपुर, सिंहपूर आदि गांवों में फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली व शब-ए-बरात का पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. फ्लैग मार्च में कार्तिक पाहन समेत अन्य लगभग दो दर्जन पुलिस बल मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-holi-a-symbol-of-mutual-love-peace-and-harmony-bdo/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : होली आपसी प्रेम, शांति व सौहार्द का प्रतीक पर्व : बीडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp