Search

 
 
 

कसमार : बोकारो को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया संकल्प

 
Kasmar (Bokaro) :बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल यौन शोषण के खिलाफ अभियान को तेज करने के लिए 22 मई को बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ संस्था सचिव कल्याणी सागर, लोक अदालत सदस्य डॉ विनय सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रीति प्रसाद व सहयोगिनी निदेशक गौतम सागर ने सामूहिक रूप से किया. कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन के सहयोग से सहयोगिनी संस्था ने बोकारो के कसमार, पेटरवार, जरीडीह समेत 150 गांवों में यह कार्यक्रम शुरू किया है. बोकारो को विवाह मुक्त जिला बनाकर अभियान को तेज करने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में समाज से इन कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरुक कर लोगों को संकल्प दिलाना है. इस दौरान बाल विवाह व पोक्सो एक्ट के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, जिला विधिक प्राधिकार से मिलने वाले सहयोग व मुआवजों के बारे में बताया गया. मौके पर फुलेंद्र रविदास, शेखर, रवि राय, रजनी रंजना, प्रतिभा कुमारी, अंजू कुमारी, मंजू देवी, राजकिशोर शर्मा, विकास गोस्वामी, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार महतो, पूर्णिमा देवी, कुंती कुमारी, सोनी कुमारी, कुमारी किरण, सूर्यमनी देवी, उस्मान अंसारी, सुमित कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644802&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : वेतन समझौता कर लौटे जेबीसीसीआई सदस्य कुमार जयमंगल सिंह का हुआ स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही