Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : बहू को बेटी की तरह सम्मान देने पर परिवार में आती है समृद्धि- साध्वी उमा

Kasmar (Bokaro) : कसमार में आयोजित श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के छठे दिन प्रवचन करते हुए साध्वी उमा देवी ने कहा कि परिवार में बहू को बेटी की तरह सम्मान देने पर समृद्धि आती है. विवाह के बाद जब दूसरे परिवार से बहू का घर आगमन घर में होता है तो वह साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा होती है. इसलिए बहुओं को हमेशा बेटी की तरह रखें, तभी बहू सास को माता की तरह सम्मान देगी. ऐसा होने पर परिवार सुख समृद्धि से परिपूर्ण होकर एक आदर्श परिवार के रूप में स्थापित होगा. भारतीय संस्कृति में परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते में मधुरता होती है. दुनिया के अन्य किसी देश में यह देखने को नहीं मिलेगा. साध्वी ने वनवास के दौरान ऋषि मुनियों के साथ प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण एवं माता सीता के बीच हुए संवाद पर प्रवचन दिया. महायज्ञ स्थल पर कीर्तन मंडली ने हनुमान चालीसा एवं भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भगवान की आरती भी की गई. प्रवचन सुनने वालों में महंत रामलखन दास, महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, सचिव रंजीत जायसवाल, यदुनंदन जायसवाल, निरंजन महतो, विपिन भूषण शर्मा, शैलेंद्र भूषण शर्मा, कृष्ण मोहन चौबे, राजेश चौबे, दिलीप गंझू, निरंजन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=654145&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : हाईवा-टोटो की टक्कर में तीन सवार घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही