Search

 
 
 

कसमार : संस्कारयुक्त शिक्षा ही सरस्वती शिशु मंदिर का उद्देश्य : दुर्गा प्रजापति

 
Kasmar (Bokaro) : कसमार स्थित चंद्रनारायण सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद प्रजापति, कसमार पंसस मंजू देवी, शिक्षा विभाग के सीआरपी विजय कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता शेखर शरदेंदु बतौर अतिथि मौजूद थे. कार्यक्रम में पहुंची सभी बच्चों की माओं का विद्यालय परिवार की ओर मातृ पूजन किया गया. इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे बच्चों ने मां पर केन्द्रित एक से बढ़कर एक गीत और समूह नृत्य की प्रस्तुति की. स्कूली छात्राओं द्वारा बेटी की पुकार नामक गीत प्रस्तुत की गई, जिसमें छात्राओं की गीत `देखने दो मुझको ये सुंदर संसार, जन्म से पहले तू मुझको न मार` की काफी प्रसंशा हुई. [caption id="attachment_587071" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/BACCHE-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> कार्यक्रम में उपस्थित माताएं व स्कूली बच्चे[/caption] कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य कपिल कुमार चौबे ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर आम से खास सभी लोगों का अपना स्कूल है. स्कूल में बच्चों को शिक्षा देकर संस्कारवान बनाया जाता है. विद्यालय के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए सरस्वती शिशु मंदिर एक प्रतिबद्ध संस्था है. यही कारण है कि इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करनेवाले सभी भैया बहनों का आचरण, आचार विचार, व्यवहार व संस्कार उत्तम दर्ज़े का होता है. कार्यक्रम में प्राचार्य कपिल कुमार चौबे, आचार्य भोला नाथ दत्ता, महेंद्र प्रताप, नंद किशोर सिंह, दीदी रंजना शर्मा, सविता पांडेय, महिमा पांडेय, यशोदा कुमारी, उमा कुमारी, मनीषा कुमारी, काकुली मुखर्जी, श्रावणी मुखर्जी, तोमा मुखर्जी, तोता मुखर्जी, चित्तरंजन ठाकुर, सपन सिंह, महेश जायसवाल, देवनंदन महतो, कमलेश जयसवाल, रूपा महतो व अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-the-noose/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : फंदे पर झूलता मिला युवक का शव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही