Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के टांगटोना स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को सहयोगिनी संस्था और माई चॉइस फाउंडेशन की ओर से सुरक्षित गांव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में सहयोगिनी के रवि कुमार राय व शेखर ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर ज़रूरी जानकारियां दी. बताया कि पैसे के लालच में झारखंड के अन्य जिलों या अन्य राज्यों से लोग गांव में आकर शादी के नाम पर या काम दिलाने के नाम पर लड़कियों की खरीद बिक्री करने की अगर कोशिश करे तो इसे ही ट्रैफिकिंग कहते हैं. इसे रोकने के लिए सभी को जागरूक होना होगा, ताकि लड़कियों की जिंदगी सुरक्षित हो सके. [caption id="attachment_549126" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/CHILD-TRAFFICING-TEACHER-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> कसमार के टांगटोना में स्कूली बच्चों को संबोधित करते शिक्षक[/caption] कार्यक्रम के दौरान रेड अलर्ट, माई चॉइस फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित कॉमिक बुक पढ़ कर किशोरियों ने सुनाया. इसके अलावा सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन की सेवा 1098 की भी जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की किसी भी तरह की मुसीबत में चाइल्ड लाइन 24 घंटे मदद करती है. मौके पर प्रधानाध्यापक सदानंद प्रसाद वर्मा, पूर्व पंसस सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुड्डू महतो, विनोद कुमार महतो, सुबोध महतो, सच्चिदानंद पांडेय, कपिलेश्वर महतो, तारकेश्वर प्रसाद समेत विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-sdo-investigates-pds-shops-on-complaint-of-bjp-leader/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : भाजपा नेता की शिकायत पर एसडीओ ने की पीडीएस दुकानों की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही