Search

 
 
 

कसमार : खैराचातर में प्रहरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत

 
Kasmar : कसमार प्रखंड के खैराचातर में भूतपूर्व सरपंच सुरेश जायसवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित 23वें प्रहरी मेला में प्रहरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 9 मार्च को शुरू हुआ. उद्घाटन मैच हिसीम व बगदा टीम के बीच खेला गया. जिसमें हिसीम टीम के यदुनंदन महतो की 60 रनों की पारी के बदौलत 92 रनों का स्कोर खड़ा किया. बगदा की टीम 70 रनों पर ही सिमट गई थी. एक अन्य मैच में मंजूरां ने मुरहुल को आठ विकेट और खैराचातर ने हरनाद को 16 रन से पराजित कर टूर्नामेंट के अहले चक्र में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में मंजूरा ने खैराचातर को चार विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली. इससे पहले टूर्नामेंट का उदघाटन मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सामूहिक रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक विमल कुमार जायसवाल, तपन कुमार झा, अशोक कुमार सिंह, रामसेवक जायसवाल, घनश्याम महतो, राजेश कुमार राय, सुंदरलाल घांसी, भोला कपरदार, सुरेश कालिंदी, अशोक कालिंदी, सौरभ राय, अविनाश राय, राहुल राय, देवव्रत राय, प्रेम राय, राजा राय, यादव दे, राजू जायसवाल, ऋषभ राय, विक्रम राय, जयदेव राय आदि मौजूद थे.

                10 को होगा मेले का उद्घाटन

खैराचातर में प्रहरी मेला का उदघाटन 10 मार्च को होगा. बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. वहीं कामेश्वर मिश्रा, प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, दिलीप कुमार हेंब्रम, सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला, बीडीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर कामता प्रसाद, थाना प्रभारी उज्जवल पांडेय व डॉ.नवाब विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह में सामाजिक विकास में योगदान देने वाले 101 समाजसेवियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित करने वाले दस अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/bokaro-unique-colors-of-south-india-seen-on-holi/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : होली पर दिखी दक्षिण भारत की अनुपम छटा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही