Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : खैराचातर में सात दिवसीय प्रहरी मेला की हुई शुरुआत

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खैराचातर में भूतपूर्व सरपंच स्वर्गीय सुरेश जायसवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार 10 मार्च को सात दिवसीय प्रहरी मेला की शुरुआत हुई. इस अवसर पर समाज के सच्चे प्रहरी के रूप में चर्चित स्व.सुरेश जायसवाल को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से समाज में विशिष्ट सेवा देनेवाले 101 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि कसमार के सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि वरीय अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, जरीडीह सर्किल के इंस्पेक्टर शंकर कामती, थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, एसआई रमेश बर्णवाल समेत अन्य मौजूद थे. लोगों को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि स्वर्गीय जायसवाल ने अपना पूरा जीवन समाज के लोगों के लिए समर्पित कर दिया. उनका पूरा जीवन सामाजिक सरोकारों से भरा था. उनकी याद में 23 वर्षों से मेला लगना यह संदेश देता है कि समाज के लिए जीने वालों को दुनिया ज़रूर याद करती है. प्रहरी मेला कमिटी की ओर से पिछले एक साल में कसमार का नाम रौशन करनेवाले डिप्टी कलेक्टर मुरारी नायक, सुजीत महतो, करण कुमार कर्मकार, विनोद महतो रसलीन, अमूल्य प्रजापति, तेजस जायसवाल समेत अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं बेरमो जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की ओर से हिसिम, मुरहुलसुदी, सिंहपुर, खैराचातर, बगदा, टांगटोना व दुर्गापुर पंचायत के 101 पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों समेत समाजसेवी व विशिष्ट लोगों व उनके परिजनों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, पूर्व जिप सदस्य विमल कुमार जायसवाल, संतोष कुमार नायक, कुलदीप प्रजापति, तपन कुमार झा, घनश्याम महतो, अशोक सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, पूर्व जिप सदस्य विमल कुमार जायसवाल, समाजसेवी तपन कुमार झा, कपिलेश्वर महतो, प्रमोद कुमार जायसवाल एवं पंकज कुमार जयसवाल संरक्षक, घनश्याम महतो अध्यक्ष, राजेश कुमार राय, सुनील कुमार कपरदार एवं अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष, रणदेव कुमार मुर्मू सचिव, विनोद कुमार महतो रसलीन एवं दीपक सवाल कोषाध्यक्ष, रामसेवक जायसवाल व्यवस्थापक, सौरभ राय, नीरज भट्टाचार्य व रमेश चंचल खेल प्रभारी, मीडिया प्रभारी शेखर तथा सौरभ जायसवाल, अशोक कालिंदी, कैलाश टूडू, छुटु कपरदार अंतोष राय, अमित जायसवाल, सुखदेव राम, बैजनाथ साव, टिंकू जयसवाल, देवप्रिय झा, विवेक ठाकुर, दीपक जायसवाल, ताराकांत महतो, मंगरू हजाम समेत अन्य सैकडों लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-bsl-gave-sports-kits-to-16-village-football-teams/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीएसएल ने 16 गांव की फुटबॉल टीमों को दिये स्पोर्ट्स किट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही