Search

कसमार : साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर खैराचातर की सोनाक्षी को मिला 9वां रैंक

खैराचातर के आरआरपीएस में पुण्यतिथि व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल (आरआरपीएस) की छात्रा सोनाक्षी प्रिया ने साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीयस्तर पर 9वां रैंक प्राप्त कर विद्यालय समेत क्षेत्र का नाम रौशन किया है. 22 जून को इस विद्यालय में रणविजय रोशन की 11वीं पुण्यतिथि सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ. मौके पर विधायक प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, मौ0 भट्टाचार्य,  घनश्याम महतो, गीता देव्या आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

सोनाक्षी व अंकित को मिला गोल्ड, सताक्षी को ब्रोंज मेडल

उपस्थित अतिथियों ने रणविजय रोशन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अतिथियों ने साइंस ओलंपियाड में देशस्तर पर 9वां रैंक लाने वाली इस विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी प्रिया व स्कूल टॉपर अंकित कुमार को गोल्ड मेडल तथा सताक्षी प्रिया को ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया. इसके अलावा विद्यालय के अन्य सभी छात्र-छात्राओं भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. मौ0 भट्टाचार्य ने कहा कि महज एक दशक में इस विद्यालय ने अपनी विशेष पहचान हासिल की है. विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न अवसरों पर स्कूल का नाम रोशन किया है. घनश्याम महतो ने विद्यार्थियों को और भी बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी. रामसेवक जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना इस स्कूल का उद्देश्य है. प्राचार्य नयन मुखर्जी ने बताया कि साइंस ओलंपियाड में देश के 750 स्कूलों के डेढ़ लाख से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया था. उसमें नौवां स्थान हासिल कर विद्यालय की छात्रा ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है. मौके पर सुनीता जायसवाल, नीरज भट्टाचार्य, रमेश ठाकुर, प्रेमजीत जायसवाल, शिक्षक उत्पल मुखर्जी, मनीषा जायसवाल, रूपा कुमारी, दीपा कुमारी, मोनल वर्मा, दीपिका कुमारी, रिया जायसवाल आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक दीपक सवाल ने किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676683&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो :  11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//