Kasmar (Bokaro) : झारखंड सरकार की नियोजन नीति के विरोध में बुधवार 19 अप्रैल को आहूत झारखंड बंद का कसमार प्रखंड में भी असर जोरदार रहा. बंद का नेतृत्व खतियान आंदोलनकारी, झारखंड आदिवासी मूलवासी मोर्चा एवं झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति से जुड़े दर्जनों युवाओं ने किया. बुधवार सुबह सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जत्था कसमार प्रखंड के पिरगुल चौक पहुंचा, जहां सुबह 8 बजे मेन रोड को जाम किया गया. इसके बाद युवाओं ने खैराचातर बाजारटांड़, मेन रोड होते हुए बगदा बाजार, मंजूरा, मधुकरपुर चौक को जाम किया. कसमार चौक होते हुए बहादुरपुर चौक तक बंद समर्थकों ने दुकानें बंद कराईं. हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों ने कहा कि हेमंत सरकार को नियोजन नीति स्पष्ट करना होगा. हर हाल में झारखंडी युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रहेगा. प्रदर्शन में अमरेश कुमार लाल, भुनेश्वर महतो, प्रशांत महतो, सुखदेव महतो, सृष्टिधर महतो, विष्णु चरण महतो, गणपति, भूदेव महतो, लालू महतो, मंतोष महतो, केदार, रमेश मुर्मू, आनंद कुमार, रविंद्र कुमार, अभिषेक, कुंदन, जितेंद्र, तेजनारायण, उज्जवल जायसवाल, फिरोज अंसारी, राहुल, छत्रु, रमेश नायक, शिव शंकर, त्रिलोचन, शिवचरण, कुंदन, रुपेश, मृत्युंजय, मानिक, विनोद, खिरोधर व अन्य युवा मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-chaibasa-police-attached-the-house-of-most-wanted-maoist-samar-da/">यह
भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : चाईबासा पुलिस ने मोस्ट वांटेड माओवादी समर दा का घर किया कुर्क [wpse_comments_template]
कसमार : नियोजन नीति को लेकर कसमार में सड़क पर दिखा छात्रों का उबाल

Leave a Comment