Kasmar : कसमार प्रखंड अंतर्गत एसएस प्लस 2 उच्च विद्यालय के 11वीं पास कुछ विद्यार्थी गर्मी छुट्टी के दौरान अपने असाइनमेन्ट के लिए जिला संरचना व प्रशासन पर जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार 16 मई को डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी चंदन झा से मुलाक़ात की. इस अवसर अपर समाहर्ता सादात अनवर, चास के एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीपीआरओ राहुल कुमार भी उपस्थित थे.
भी पढ़ें : बेरमो : विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत की हो अग्रणी भूमिका [wpse_comments_template]
11वीं के रिवीजन पर दिया गया ज़ोर
विद्यार्थियों को बताया गया कि 11वीं में पढ़े पाठ्यक्रम का रिवीजन करते रहें, ताकि बुनियाद हमेशा मजबूत रहे. 12वीं में अच्छे अंक लाने पर अच्छे कॉलेज मे दाखिला होगा. ग्रेजुएशन के बाद अपने लक्ष्य की ओर कूच करें. करियर के पथ पर चलते समय भटकाव के कई मोड़ मिलेंगे. अपने मार्ग को गृहस्थ जीवन या अन्य चीजों पर भटकने नहीं देना. अच्छे से तैयारी कर अपने गांव, जिला का नाम रौशन करें. आगे बढ़ेंगे तो नई चुनौती, नया दोस्त मिलेगा, नई उम्मीद दिखेगी. माहौल न मिल सके तो खुद पढ़ाई का माहौल बना लेना यही मंत्र है. यह">https://lagatar.in/bermo-india-should-play-a-leading-role-in-the-united-nations-for-world-peacebermo-india-should-play-a-leading-role-in-the-united-nations-for-world-peace/">यहभी पढ़ें : बेरमो : विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत की हो अग्रणी भूमिका [wpse_comments_template]
Leave a Comment