Search

 
 
 

कसमार : खेतको हादसा के शोक में कसमार प्रखंड में नहीं निकला ताजिया जुलूस

 
अधिकारियों की टोली गांवों में घूमकर ले रही हालात का जायजा
Kasmar (Bokaro) : खेतको में मुहर्रम के ताजिया में करंट से चार लोगों की मौत के शोक में कसमार प्रखंड के सभी मुस्लिम बहुल गांवों में 29 जुलाई को मुहर्रम में ताजिये का जुलूस नहीं निकला. इस दौरान कसमार प्रखंड के सुरजुडीह, गर्री, मंजुरा, बगियारी, मधुकरपुर, नौवाजारा, करमा, बगदा, कुलागजु, मोचरो, बनकनारी, खैराचातर समेत अन्य गांव में घटना के बाद से शोक की लहर फैल गई. इसके बाद सुरजुडीह, गर्री समेत अन्य गांव में मुहर्रम कमेटी की ओर से गांव के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर घटना के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई. इस बैठक में फारुख अंसारी, सोहेल अंसारी, हाजी समसुल होदा, नसरुल होदा, रूहुल होदा, इसराइल अंसारी, इरफान अंसारी, जहांगीर अंसारी, आलटू अंसारी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. सुरजुडीह निवासी पूर्व मुखिया रइस कौसर व गर्री के सामाजिक कार्यकर्ता शेरे आलम ने बताया कि आज तक ऐसी घटना कभी नहीं घटी. इधर बीडीओ विजय कुमार, सीओ प्रदीप कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय, एसआई अनिल कुमार, रमेश बरनवाल समेत अन्य अधिकारी व प्रतिनियुक्त कर्मियों ने कसमार प्रखंड के सभी मुस्लिम गांव में मुहर्रम में शांति व्यवस्था का जायजा लिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=714637&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो / बेरमो : ताजिया जुलूस में करंट,चार की मौत, सात गंभीर, गांव में मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही