Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : किशोरियों ने जिला के कई विभागों के कार्यालयों का किया दौरा

Kasmar (Bokaro) : सहयोगिनी संस्था बहादुरपुर से जुड़ी कसमार प्रखंड के कई गांव की किशोरियों में नेतृत्व क्षमता विकास को लेकर शुक्रवार को जिलास्तरीय एक्सपोजर विजिट कराया गया. इस दौरान किशोरियों ने डालसा कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, फैमिली काउंसिलिंग सेंटर, डीसी उपायुक्त कार्यालय, एसपी कार्यालय, सीडब्ल्यूसी कार्यालय, महिला थाना, शिक्षा विभाग कार्यालय, डीसीपीयू कार्यालय व जेएसएलपीएस जिला कार्यालय का एक्सपोजर विजिट किया. इस दौरान किशोरियों ने डालसा सचिव निभा लकड़ा, सिविल सर्जन ऑफिस में डॉ.एनपी सिंह, महिला काउंसिलिंग सेंटर में एलिन वीना लकड़ा, डीसी ऑफिस में ओडी विवेक सुमन, सीडब्ल्यूसी कार्यालय में सदस्य मो.रजी अहमद, रेणु सिंह व सरिता कुमारी से मिलकर जिले के अलग-अलग विभागों से मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली. टीम में शामिल सहयोगिनी की कुमारी किरण, सूर्यमनी देवी व मंजू देवी ने बताया कि कसमार प्रखंड के पोंडा, सोनपुरा और गर्री पंचायत के 11 गांव में किशोरी समूह बनाकर उनके नेतृत्व क्षमता विकास को लेकर पिछले 3 साल से कार्य चल रहा है. इसी कड़ी में जिलास्तरीय विभागों एवं कार्यालयों में जाकर किशोरियों ने कई तरह की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान बच्चों को मिलनेवाली स्वास्थ्य व अन्य कई तरह की सुविधाओं की जानकारी मिली. वहीं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक मामलों समेत अन्य मामलों में किस तरह से प्रखंड से लेकर जिलास्तरीय गतिविधियां चलती है, इसकी भी जानकारी एक्सपोजर विजिट में मिली. टीम में इनके अलावा शीतल कुमारी, निक्की कुमारी, पूनम कुमारी, पूजा कुमारी, अंजलि कुमारी, नीतू कुमारी, कुमारी पूनम, पूजा, अर्पिता व विद्या कुमारी शामिल थी. यह">https://lagatar.in/fusro-deworming-medicine-fed-to-children-in-anganwadi-center/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को खिलाई गई कृमि मुक्ति दवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही