Kasmar (Bokaro) : लघु सिंचाई प्रमंडल बोकारो की ओर से राज्य योजना मद से कसमार प्रखंड के तेलमुंगा स्थित कलौंदी बांध के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास शुक्रवार 19 मई को गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो व स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने किया. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने बताया कि कसमार प्रखंड के कलौंदी बांध का ऐतिहासिक व प्राचीन महत्व के साथ-साथ बोकारो की लाइफ लाइन गरगा नदी का यह उद्गम स्थल है. इसलिए इस तालाब के जीर्णोद्धार के बाद इसके सौंदर्यीकरण को लेकर काम किया जाएगा. उन्होंने इस दौरान उपस्थित विभागीय सहायक अभियंता जीतेन्द्र महतो व कनीय अभियंता सुधीर कुमार मांझी को कार्य शुरू करने से पूर्व तालाब की वास्तविक सीमांकन के लिए नापी करे का निर्देश दिया. कहा कि सीमांकन के बाद जो नक्शा तैयार होगा, उसके आधार पर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करें. मौके पर धनलाल कपरदार, राजेश कपरदार, सुमन सिंह, राजू महतो, नसरुल होदा, जीवन जगन्नाथ, आशीष पाल, शिवशंकर महतो, जयलाल महतो, सुजीत प्रजापति, मधुसूदन सेन, दिगंबर महतो, किसुन कपरदार, संजय कपरदार, संजय पांडेय, बबलु पांडेय व अन्य ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-cylinder-burst-a-day-before-daughters-marriage-everything-destroyed-in-fire/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : बेटी की शादी से एक दिन पहले फटा सिलेंडर, आग में सबकुछ हुआ स्वाहा [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : बेटी की शादी से एक दिन पहले फटा सिलेंडर, आग में सबकुछ हुआ स्वाहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment