Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : पंजा लड़ाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के खैराचातर में 23वें प्रहरी मेला के छठे दिन दो दिवसीय पंजा लड़ाई प्रतियोगिता शुरू हुई. जिला में पहली बार पंजा लड़ाई प्रतियोगिता आयोजित होने के कारण प्रतिभागियों में इसे लेकर काफी उत्साह दिखा. प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी सौरभ कुमार राय (मोंटी राय) की देखरेख में इस प्रतियोगिता में प्रथम दिन खैराचातर, कसमार, पेटरवार, जयपुर (बंगाल), बेरमो समेत अन्य कई इलाकों के दो दर्जन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों को 40 से लेकर 80 किलोग्राम तक के अलग-अलग वेट कैटेगरी में बांटा गया था. प्रहरी मेला के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला होगा. इससे पहले मुख्य अतिथि कसमार थाना प्रभारी उज्ज्वल पांडेय और सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने फीता काटकर और प्रतियोगिता में प्रदर्शनी मुकाबला के साथ प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि युवाओं को सामाजिक रूप से एकसूत्र में बांधे रखने में भी इस मेला की अपनी विशिष्टता है. इसलिए इसे और भी विकसित करने की जरूरत है. मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम महतो, संरक्षक पंकज कुमार जायसवाल, अशोक कुमार सिंह, कपिलेश्वर महतो, व्यवस्थापक रामसेवक जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार राय, पंसस विनोद कुमार महतो, अनिल कुमार सिन्हा, सिद्धेश्वर प्रजापति, सुंदरलाल घांसी, इब्राहिम अंसारी, दीपक कुमार जायसवाल, खेल प्रभारी सौरभ राय, अभिषेक जायसवाल, अनुज राय, अविनाश राय, अमित जायसवाल, रोमेल अंसारी, आशिफ, अंतु राय, अभिनव राय, प्रेमजीत आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/phusro-25-tonnes-of-coal-seized-in-joint-raid/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : संयुक्त छापेमारी में 25 टन कोयला जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही