Kasmar : कसमार पुलिस ने बीते दिनों कसमार में बीते सप्ताह नितेश ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफ़ाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ़्तार किया है. कसमार थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने सोमवार को प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना के अभियुक्त जोशी कॉलोनी, माराफारी थाना निवासी सोनू सिंह, हेसाबातु, बालीडीह थाना निवासी मोनू शेख और बंशीडीह, चास थाना निवासी अजय कुमार मालाकार को गुप्त सूचना पर छापेमारी टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के दौरान चास में घनी आबादी व टेढ़ी गलियों का फायदा उठाते हुए तीनों बदमाशो को बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया. उनके पास से ताला तोड़ने के कई औजार बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को तेनुघाट कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वे तीनों चास में ही एक मकान में एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे थे. तभी पुलिस टीम के अचानक आ धमकने की भनक लगते ही भागने लगे. इस दौरान कसमार थाना के एसआई अनिल कुमार, एसआई रमेश बरनवाल व एक अन्य पुलिस को चोट भी लगी है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के ऊपर बोकारो, रामगढ़, धनबाद सहित कई जिलों में कई मामले दर्ज हैं. मालूम हो कि ज्वेलरी दुकान में चोरी कर भाग रहे बदमाशों पर जब कसमार थाना की पुलिस गश्ती टीम की नजर पड़ी, तो चोर कसमार से भागते हुए दांतू चटनियां मोड़ तक गए और अपने वाहन को छोड़ फरार हो गए थे. इसके बाद से ही कसमार पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी थी. छापेमारी टीम में चास थाना पुलिस अधिकारियों के अलावा कसमार थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता, अवर निरीक्षक रमेश बरनवाल, अनिल कुमार धीरज कुमार व पुलिस कर्मी दीपक कुमार, इंजमामुल हक, तारकेश्वर पांडेय, अशोक पूर्ति शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-advertisement-pasted-for-the-third-time-at-maoist-samar-das-house/">यह
भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : माओवादी समर दा के घर तीसरी बार चिपकाया गया इश्तेहार [wpse_comments_template]
कसमार : ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात में शामिल तीन गिरफ्तार

Leave a Comment