Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार :  किसानों को जैविक खेती का दिया गया प्रशिक्षण

Kasmar (Bokaro) : कसमार प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में 5 मई को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत टपक सूक्ष्म सिंचाई से जुड़े किसानों को जैविक खेती और तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रदान नामक संस्था ने किसानों को प्रशिक्षण दिया. जिन पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया उनके नाम हिसीम, मुरहुलसुदी, बगदा, खैराचातर, सिंहपुर, दुर्गापुर और एफपीओ कार्यालय सिंहपुर है. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को जैविक खेती की सविस्तार जानकारी दी गई. बताया गया कि टपक सिंचाई के माध्यम कम पानी में बेहतर फसल उगाई जा सकती है. शिविर में एफटीसी तकनीक से खेती की भी जानकारी दी गई. जैविक खेती से होने वाले फायदे किसानों को बताया गया. प्रशिक्षण लेने वाले किसानों में वेद प्रकाश, चंद्रशेखर, उर्मिला देवी, विभा कुमारी, पुष्पा देवी, तारा देवी, झलकी देवी, राम बालक, लालू महतो, कुमार शुभम समेत दर्जनों किसान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627148&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार : दर्जनों किसानों ने ली पैक्स की सदस्यता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही