Kasmar : झारखंड के सबसे बड़े सेवाती टुडू मेला का समापन गुरुवार की देर रात को रंगारंग ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के साथ हो गया. मेला के संस्थापक स्वर्गीय रामेश्वर महतो की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों को मेला कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया. आर्केस्ट्रा का उदघाटन सुरेंद्रनाथ महतो और मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर मेला में टुसू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. करीब तीन दर्जन प्रतिभागियों ने आकर्षक टुसूओं के साथ इसमें हिस्सा लिया. कमेटी की निर्णायक मंडली ने परिणाम की घोषणा की. उसके तहत गुरुवार की शाम को आयोजित कार्यक्रम में ठेरमारा-भूरसाटांड़ के टुसू को प्रथम, कुसुमटिकरा सिल्ली के टुसू को द्वितीय और महतो टोला बगदा के टुसू को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा 28 टुसूओं को सांत्वना पुरस्कार मिला. मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो, उपाध्यक्ष विजय कुमार महतो, सचिव विनय कुमार महतो, उपसचिव वीरेंद्र कुमार महतो, कोषाध्यक्ष जीतलाल महतो, उप कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो, संरक्षक उमेश कुमार जायसवाल, उमेश कुमार मुंडा, रूपेश कुमार महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे.
भी पढ़ें : बेरमो : 4 लाख रुपये के 40 कास्ट पाइप की चोरी [wpse_comments_template]
17 जनवरी को हुई थी सेवाती घाटी टुडू मेले की शुरुआत
झारखंड में तीन किलोमीटर के परिधि में लगने वाले इकलौते सेवाती घाटी के टुसू मेला को देस का सबसे बड़ा टुसू मेला माना जाता है. झारखंड व पश्चिम बंगाल की अंतरप्रांतीय सीमा पर स्थित सेवाती घाटी में लगने वाले तीन दिवसीय टुसू मेला की शुरुआत 17 जनवरी को हुई थी. मेला का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो व बंगाल के बागमुंडी विधायक सुशांतो महतो ने की थी. उदघाटन समारोह में दोनों क्षेत्र के विधायक ने अपने-अपने राज्य के सीमा क्षेत्र से सटे सेवाती घाटी को विकसित करने व पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य करने के साथ सरकार को प्रस्ताव भेजने का संकल्प लिया था. इस दौरान साइमनी महतो और उनके कलाकार साथियों की ओर से कुड़मालि झूमर की रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई थी. यह मेला कसमार प्रखंड के पाड़ी जुमरा से शुरू होकर सीमा पर स्थित सेवाती झरना तक दो किमी और झरना के बाद बंगाल सीमा में लगभग एक किमी के परिधि में लगाया जाता है. तीन दिनों के इस टुसू मेला में झारखंड से बंगाल व बंगाल से झारखंड में लगभग एक लाख से अधिक लोग शामिल होते हैं. यह">https://lagatar.in/bermo-theft-of-40-cast-pipes-worth-rs-4-lakh/">यहभी पढ़ें : बेरमो : 4 लाख रुपये के 40 कास्ट पाइप की चोरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment