Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Kasmar (Bokaro) : अखिल भारतीय किसान सभा बोकारो जिला कमेटी की एक जांच टीम जिलाध्यक्ष शकुर अंसारी के नेतृत्व में 13 मई को कसमार प्रखंड के नावाडीह पहुंचा. टीम ने ठाकुर बांध में खुदाई किए जा रहे तालाब का निरीक्षण किया. सदस्यों ने कहा कि लाखों की लागत से तालाब की खुदाई हो रही है लेकिन इस कार्य में किसी स्थानीय को रोजगार नहीं मिला है. पूरा काम जेसीबी व पोकलेन मशीन से हो रहा है. शिलान्यास बोर्ड में योजना की प्राक्कलित राशि दर्ज नहीं है. तालाब नावाडीह में है लेकिन बोर्ड में टांगटोना दर्ज है. तालाब में जल प्रवेश व निकासी के लिए कलवर्ट भी नहीं है. भविष्य में तालाब का मेढ़ टूटने का खतरा है. तालाब के कोने में कभी नहीं सूखने वाला डांड़ी है कार्य शुरू होने के बाद वह सूख गया है. जांच दल ने विधायक व प्रशासन से मांग किया है कि तालाब की खुदाई में पारदर्शिता बरती जाए व लीपापोती नहीं किया जाए. तालाब के चारों मेढ़ को मजबूत बनाते हुए पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो खाली बर्तन लेकर ग्रामीण आंदोलन करेंगे. जांच दल में जटाधारी सिंह, केदार महतो, संतोष महतो, अरुण महतो, रामविलास महतो, अजीबुल अंसारी आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635837&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: कोयला व्यापारियों ने स्लरी सेल चालू करने का किया मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही