Search

 
 
 

कसमार : महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, युवक गिरफ्तार

 
छेड़खानी से मना करने पर ईंट से मारकर किया घायल, मंगलसूत्र छीना
Kasmar (Bokaro) : कसमार थाना क्षेत्र के बगदा गांव की एक महिला ने गांव के ही युवक पर जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मार कर जख्मी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बगदा निवासी सुरेंद्र महतो की पत्नी चंपा देवी ने कसमार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि 26 अगस्त को जब वह घर में खाना बना रही थी, उस वक्त उसी गांव के धीरेंद्र प्रजापति घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. उसने जब विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए और गले का मंगलसूत्र छीन लिया. छेड़खानी का विरोध करने पर धीरेंद्र ने ईंट से उसके सिर पर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के वक्त उनके पति टेम्पो चलाने निकले हुए थे. जब वह हल्ला मचाने लगी तो उसका बेटा बचाने आया तो धीरेंद्र प्रजापति उसे धक्का देकर भाग निकला. उन्होंने बताया है कि युवक के हमले से उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई थी. इधर सूचना के बाद कसमार पुलिस बगदा पहुंची और आरोपी धीरेंद्र प्रजापति को हिरासत में लेकर तेनुघाट जेल भेज दिया. जख्मी महिला की प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/fire-in-the-blast-furnace-of-bokaro-steel-plant-many-equipment-burnt-production-affected/">यह

भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में लगी आग, कई उपकरण जले, उत्पादन प्रभावित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही