Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार: लाह की चूड़ी बनाकर महिलाएं बने स्वावलंबी: डीडीएम

Kasmar (Bokaro) :कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत के ठाकुरपोंडा में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सहयोग से सहयोगिनी संस्था की ओर से लाह की चूड़ी बनाने का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 11 मई को हुआ. सभी प्रशिक्षणार्थियों में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. नाबार्ड डीडीएम फिलमोन बिलुंग ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सूक्ष्म उद्यम विकास के तहत इस प्रशिक्षण में 15 दिनों तक लाह की चूड़ी बनाने का तकनीक सिखाया गया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी महिलाओं को रोजगार में यह सत्र काफी उपयोगी सिद्ध होगा. प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी. नाबार्ड से जिले में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है. जिसमें स्थानीय बैंक, सरकारी संस्था तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जाता है. मुखिया हारू रजवार ने कहा कि सहयोगिनी का महिलाओं के लिए स्वरोजगार तथा सशक्तिकरण के लिए यह प्रशिक्षण काफी कारगर सिद्ध होगा तथा महिलाएं रोजगार से जुड़ेंगी. प्रशिक्षण के बाद बैंक तथा फाइनेंसियल संस्थाओं से जुड़कर ऋण प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ा हो सकतें है. सहयोगिनी सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि संस्था से जिले में महिला सशक्तिकरण व बाल विवाह पर विशेष कार्य किए जा रहें हैँ. मौके पर संस्था निदेशक गौतम सागर, सुषमा देवी, सूरजमनी देवी, कुमारी किरण, मंजू देवी, ममता देवी, नीलम देवी, शीला देवी, सुशीला देवी, सोनी देवी, अनिता देवी, रिंकी देवी आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633839&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : डीएवी स्कूल में आग पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही