Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कसमार : महिलाओं को लाह चूड़ी बनाने का मिलेगा प्रशिक्षण

Kasmar (Bokaro) : नाबार्ड के सहयोग से सहयोगिनी संस्था ने 24 अप्रैल को कसमार प्रखंड के ठाकुरपोंडा सामुदायिक भवन में लाह की चूड़ी बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. 30 महिलाओं को 24 से 8 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. नाबार्ड डीडीएम फिलमन बिलुंग ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सूक्ष्म उद्यम विकास के लिए यह प्रशिक्षण कारगर सिद्ध होगा. प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ेंगी. नाबार्ड से बोकारो में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित है. जिसमें बैंक, सरकार व स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है. मुखिया हारू रजवार व पंसस रवि कुमार ने कहा कि सहयोगिनी से महिलाओं के लिए स्वरोजगार व सशक्तिकरण का कार्य सराहनीय है. सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण सहित बाल विवाह पर विशेष कार्य कर रही है. महिला व किशोरियों का समूह बनाकर उसे जागरूक किया जा रहा है. सुषमा देवी, माला देवी, कुमारी किरण, मंजू देवी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के बीच में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. इसलिए उनका स्किल डेवलप करने की जरूरत है. मौके पर पंसस रवि कुमार, सूर्यमनी देवी, ममता देवी, नीलम देवी, सुरेश हांसदा, शीला देवी, सुशीला देवी, सोनी देवी, अनिता देवी, रिंकी देवी आदि मौजूद थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=617424&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : जूनियर फेडरेशन कप में भाग लेने तमिलनाडु रवाना होगी झारखंड की आशा किरण  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही