Search

 
 
 

कसमार : पीएम सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर कार्यशाला का आयोजन

 
15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, इच्छुक लोग कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन Kasmar (Bokaro) : सहयोगिनी कार्यालय बहादुरपुर में जिला उद्योग केंद्र बोकारो की ओर से प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना पर शनिवार एक जुलाई को कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बारु पंचायत के मुखिया अवध रजवार ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना से इलाके का विकास संभव है. खाद्य प्रसंस्करण संबंधी कुटीर उद्योग से गांव का विकास किया जा सकता है. इसके लिए सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्था और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा. पोंडा पंचायत के मुखिया हारु रजवार ने कहा कि इस योजना के तहत आचार, चिप्स, जूस, मिठाई, तेल मिल, मूढ़ी उत्पादन, नूडल्स निर्माण, मशरूम उत्पादन जैसे उद्योग सहित हल्दी मसाला, गुड़ निर्माण, आटा चक्की जैसी योजनाओं से लोग जुड़ सकते हैं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्योग केंद्र के डीआरपी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि योजना के लिए 15 जूलाई तक सघन अभियान चलाया जा रहा है. योजना से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर लाने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है. सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस दौरान राजेश कुमार महतो, राजकुमार झा, फुलेंद्र रविदास, विकास कुमार गोस्वामी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, पूर्णिमा देवी, शेखर, रजनी रंजना, प्रतिभा कुमारी, सोनी कुमारी, कुमारी किरण, सरोज कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, तबारक राय, हलीमा बेगम व अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/nawadih-the-deo-welcomed-the-newly-enrolled-girl-students-by-applying-sandalwood/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : नवनामांकित छात्राओं का डीईओ ने चंदन लगाकर किया स्वागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही