Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : दांत और मुंह को कैसे रखना है स्वस्थ, कस्तूरबा की बच्चियों ने जाना तरीका

Koderma : स्वस्थ मुंह अभियान के तहत 20 मार्च से 20 अप्रैल तक आमजनों के साथ-साथ सभी स्वास्थ्यकर्मियों का ओरल स्क्रीनिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया जाना है. इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालय जयनगर में कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चियों को मुंह एवं दांतों के रख-रखाव कैसे किया जाए, इसकी जानकारी दी गयी. साथ ही कुल 120 बच्चियों की ओरल स्क्रीनिंग भी की गई. ब्रश करने का तरीका बताया गया और रात में सोने से पहले दांतों की सफाई अवश्य करने का सुझाव दिया गया. साथ ही मुंह एवं दांतों से संबंधित गलत आदतों से सावधान रहने को कहा गया. दंत चिकित्सक डॉ. सोमेश ने पीपीटी के माध्यम से दांत, मसूढ़े एवं पूरे मुंह के बारे में विस्तृत जानकारी दी. जांच एवं स्क्रीनिंग के बाद स्कूल की सभी बच्चियों के बीच टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट एवं हाथ धोने के साबुन का वितरण किया गया. इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन सुनीता कुमारी रवानी, शिक्षिका नीलम सिन्हा, जिला एनसीडीके जिला कार्यक्रम सहायक प्रदीप कुमार, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के परामर्शी दीपेश कुमार, डेंटल हैजिनिस्ट जितेंद्र कुमार मिश्रा मौजूद थे. [caption id="attachment_586554" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/21rc_m_122_21032023_1.jpg"

alt="कोडरमा : दांत और मुंह को कैसे रखना है स्वस्थ, कस्तूरबा की बच्चियों ने जाना तरीका" width="1280" height="960" /> कोडरमा : दांत और मुंह को कैसे रखना है स्वस्थ, कस्तूरबा की बच्चियों ने जाना तरीका[/caption] इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग

: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही