Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो SDPO ने महिला की हत्या के मामले में परिजनों से की पूछताछ

Advertisement
Advertisement

महलीबांध ग्राम के युवकों पर आरोप

Bermo: बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा शुक्रवार को श्रमिक नेता की बहन की हत्या के मामले की जांच करने कथारा पहुंचे. इस मामले में उन्होंने मृतका के परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर जानकारी ली. बता दें कि 2 जून को श्रमिक नेता राजू रविदास के घर पर हुए हमले में उसकी बहन की मौत हो गई थी.

अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

श्रमिक नेता के भाई रमेश रविदास ने आरोप लगाया था कि 2 जून की शाम कथारा महलीबांध ग्राम के युवकों द्वारा उनके घर पर जानलेवा हमला किया गया था. इसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे. वहीं इस घटना में  गंभीर रूप से घायल लगभग 60 वर्षीय उसकी बहन बिंदु देवी की मौत हो गयी थी. इसके बाद महलीबांध ग्राम के चार युवकों एवं कथारा चार नंबर के एक युवक पर नामजद और 10- 15 अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

जांच के दौरान बेरमो एसडीपीओ के साथ बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, गोमिया थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आशीष खाखा और कथारा ओपी प्रभारी बबूआनंद भगत मौजूद थे. एसडीपीओ ने घटनास्थल के साथ-साथ कथारा ओपी परिसर में चश्मदीदों और मृतक के परिजनों से पूछताछ करते हुए उनके बयान दर्ज किया.

सभी अभियुक्त गिरफ्तार होंगे

इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि इस हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि दोषी पर कानूनी कार्रवाई की जा सके. कहा कि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर अभियान चला रही है. बहुत जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले इसके लिए पुलिस गंभीर है.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/special-vaccination-campaign-started-for-transgender-in-ranchi-district-number-7546028221-released/82233/">रांची

जिले में ट्रांसजेंडर के लिए शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान, 7546028221 नंबर जारी      

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही