Search

 
 
 

कथारा : माइनिंग स्टाफ को संडे ड्यूटी देने की मांग, इनमोसा ने किया कार्य बहिष्कार

 
Kathara (Bermo) : सीसीएल कथारा कोलियरी परियोजना के चेक पोस्ट पर रविवार को इनमोसा के बैनर तले 100 प्रतिशत माइनिंग स्टाफ को संडे ड्यूटी देने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया. ओवरमैन एवं माइनिंग सरदारों की मांग थी कि संडे के दिन डिपार्टमेंटल एवं आउटसोर्सिंग कार्य चलने पर 100 प्रतिशत एवं आउटसोर्सिंग कार्य चलने पर 80 प्रतिशत माइनिंग स्टाफ को संडे ड्यूटी दी जाए. अन्यथा संडे ड्यूटी का वह बहिष्कार करेंगे. यहां मुख्य रूप से मौजूद इनमोसा के कथारा क्षेत्रीय सचिव हेमंत कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नौशाद खान एवं कथारा कोलियरी शाखा सचिव बालेश्वर महतो ने कहा कि डीजीएमएस व कोल माइंस रेगुलेशन के नियमों के अनुरूप सुरक्षा के साथ कार्य करने के लिए ही उक्त आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार से लेकर शनिवार तक 100% सुरक्षा के साथ काम होता है. लेकिन संडे ड्यूटी के दिन 50% रिस्क लेकर कार्य करना व करवाना माइनिंग स्टाफ एवं मजदूरों के लिए घातक है. कहा कि इस दौरान अगर सुरक्षा में कोई छोटी बड़ी चूक हुई तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी? प्रबंधन हमारी मांगों पर अमल करें, ताकि सुरक्षा के साथ उत्पादन का कार्य हो सकेगा. अगर इस मामले में प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करता है तो आने वाले समय में हमारा संगठन एक रणनीति के तहत बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इस मौके पर अवधेश कुमार सिंह, नफीस अंसारी, अशोक चौहान, दिनेश कुमार, तस्लीम अख्तर, करमचंद उरांव, नागेश्वर रविदास, संजय ठाकुर, रवींद्र टुडू, जय नारायण गोप, राजेश प्रसाद, दुलारचंद नायक, शकील अख्तर, सृष्टिधर महतो, सरवर आलम, रमेश टुडू, राहुल रंजन, विवेक कुमार रंजन, एनके गुप्ता आदि ओवरमैन एवं माइनिंग सरदार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-59-officers-did-surprise-inspection-of-jharkhand-schools-irregularities-detected/">रांचीः

59 अफसरों ने किया झारखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण, पकड़ी गड़बड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही