Search

 
 
 

कथारा : कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान, 12 टन कोयला जब्त

 
5 बाइक और 22 साइकिल को जब्त कर किया क्षतिग्रस्त Kathara :  सीसीएल कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की टीम ने कोयला चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 60 से 65 बोरे में भरे 12 टन कोयला जब्त किया. साथ ही 5 बाइक और 22 साइकिल जब्त कर क्षतिग्रस्त कर दिया. जब्त अवैध कोयले को स्वांग कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया.  सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक डीके गुप्ता के निर्देश पर क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार अहले सुबह क्षेत्रीय रात्री गस्ती दल, स्वांग कोलियरी गस्ती दल और गोविंदपुर गस्ती दल ने संयुक्त रूप से स्वांग कोलियरी, गोविंदपुर और कथारा वाशरी में औचक छापेमारी की. इस दौरान कोयला चोर गस्ती दल को देख भाग खड़े हुए. टीम ने 5 बाइक और 22 साइकिल को जब्त कर क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही इसमें लदे अवैध कोयला से भरा लगभग 60 से 65 बोरा जब्त किया. जब्त अवैध कोयले को स्वांग कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया. गस्ती टीम में इबरार हुसैन, नागेश्वर नोनिया, देवांसु कुमार, कन्हाई, संजय कुमार दास, अमित कुमार, मुकेश कुमार सिंह, सवांग कोलियरी के सुरक्षा प्रभारी नुरुला हौदा और  अन्य जवान मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही