Search

 
 
 

कटिहार: रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ट्रक से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल

 
कटिहार :  के रौतारा थाना क्षेत्र स्थित कटिहार-पूर्णिया एनएच पर सड़क हादसा हुआ है. जिसमें रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ट्रक से टकरा गई. बाइक पर दो लोग सवार थे. हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि छानबीन में हादसे का सीसीटीवी फुटेज मिला है. उसमें साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. वह तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड बाइक चला रहा था.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही