Search

 
 
 

कटिहार: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, तीन चचेरे भाईयों की मौत

 
Katihar :   बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. यह हादसा जिले के आबादपुर थाना क्षेत्र के दास ग्राम सतुआ में हुआ. पेड़ से टकराने के बाद बाइक आग लग गयी और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक चचेरे भाई थे और किसी काम से जा रहे थे.

किसी काम से जा रहे थे तीनों भाई 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों चचेरे भाई किसी काम से जा रहे थे. जैसे ही वो दास ग्राम सतुआ में पहुँचे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. हादसे के बाद दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई. मृतकों की पहचान गोपाल घोष, रंजीत घोष और रामलाल घोष के रूप में हुई है.  पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) :">https://x.com/lagatarIN">

 https://x.com/lagatarIN


google news :">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

 https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही