Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार : DM साहब बच्चों संग कर रहे थे फिजिक्स की क्लास, टीचर ने पूछा- हू आर यू?

Advertisement
Advertisement
Katihar : कटिहार जिले के कलेक्टर उदयन मिश्रा एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में जा कर बैठ गये. उस समय फिजिक्स की क्लास हो रही थी और क्लास नीतीश नाम के शिक्षक ले रहे थे. क्लास के दौरान जब शिक्षक की नजर क्लास में एक अंजान शख्स पर पड़ी तो उन्होंने पूछा हू आर यू? इस पर डीएम साहब ने अपना परिचय दिया. क्लास में बैठे कलेक्टर का परिचय सुनते ही सभी आश्चनर्यचकित हो गये.हालांकि क्लेक्टर साहब शिक्षक नीतीश की पढ़ाने की शैली से काफी प्रसन्न हुए. क्लेक्टर ने छात्रों से गति के बारे में पूछा. जिसका जवाब एक छात्रा ने दिया. छात्रा का सटिक जवाब सुनकर DM साहब बहुत खुश हुए. इसे भी पढ़ें - आलिया-रणबीर">https://lagatar.in/alia-ranbir-took-4-rounds-not-7-in-marriage-the-brother-of-the-actress-revealed/">आलिया-रणबीर

ने शादी में 7 नहीं, बस 4 फेरे लिये, एक्ट्रेस के भाई ने किया खुलासा

अन्य अधिकारियों ने भी जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया

बता दें कि मुख्य सचिव के निर्देश पर कलेक्टर उदयन मिश्रा समेत तमाम आलाधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण करने निकले थे.डीएम साहब खुद कुर्सेला के अयोध्या प्रसाद विद्यालय पहुंचे थे. डीएम साहब कक्षा के पिछले दरवाजे से चुपचाप अंदर आये और आखिरी बेंच में जाकर बैठ गय़े. उनका यह तरीका और क्लास ले रहे शिक्षक के रवैये की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. कलेक्टर ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और पठन-पाठन के तौर-तरीकों का पता लगाने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे. डीएम के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी जिले के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें - ‘बन्ना’">https://lagatar.in/jharkhand-news-ranchi-news-government-should-get-banna-distributed-by-hc-sitting-judge-or-central-agency-pratul-shahdev/">‘बन्ना’

बांट की HC के सीटिंग जज या केंद्रीय एजेंसी से जांच कराये सरकार- प्रतुल शाहदेव

कलेक्टर ने की शिक्षक की तारीफ 

कलेक्टर ने शिक्षक नीतीश और स्कूल की व्यवस्था की भी तारीफ की. डीएम ने अपने साथ मौजूद अधिकारियों के साथ मिड डे मील खाया. जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने कहा कि यह सामान्य जांच प्रक्रिया है ओर आगे भी यह जारी रहेगी. जिला में चल रहे स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के बारे में जमीनी जायजा लेने के लिए ऐसा औचक निरीक्षण जरूरी है.इस तरह की औचक निरीक्षण की खूब तारीफ हो रही है. इसे भी पढ़ें - अमृत">https://lagatar.in/with-amrit-yojana-35-parks-will-be-built-in-state-53-ponds-will-be-renovated-three-companies-are-making-dpr/">अमृत

योजना से राज्य में बनेंगे 35 पार्क, 53 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, तीन कंपनियां बना रही DPR [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही