Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार: श्राद्ध में भोज खाने से सैकड़ों लोग बीमार, 3 की हालत गंभीर

कटिहार: बिहार के कटिहार में श्राद्धकर्म में भोज खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए. बीमार लोगों की संख्या 250 के आसपास बताई जा रही है. इसमें बच्चे से लेकर बूढ़े और महिलाएं भी शामिल हैं. मामला जिले के कोढ़ा प्रखंड की विषहरिया पंचायत के शिशिया गांव की है. सभी एक ही गांव के हैं. श्राद्धकर्म में भोज खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसमे तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. तीनों को इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं अन्य लोगों को इलाज के लिए पंचायत के एक आदर्श मध्य विद्यालय शिशिया में ही अस्थायी अस्पताल बनाया गया है. जहां सबका इलाज चल रहा है. भोज में चावल, दाल और सब्जी खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ी है.
इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-promotion-given-to-three-officers-of-jharkhand-and-odisha-mine-group/">किरीबुरू

: झारखंड व ओडिशा खान समूह के तीन अधिकारियों को दी गई पदोन्नति
मामले की जानकारी के बाद सिविल सर्जन भी पहुंचे. जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. लगातार सभी बीमार लोगों पर नजर रखी जा रही है. सिविल सर्जन खुद से बीमार लोगों को देख रहे हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि, डॉक्टर और बीमार लोगों ने भी कहा है कि भोज खाने से सबकी तबीयत बिगड़ी है.
इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yashoda-nagar-shiv-temple-committee-will-take-out-shiv-baraat-on-mahashivaratri/">जमशेदपुर

: महाशिवरात्री पर यशोदा नगर शिव मंदिर कमिटी निकालेगी शिव बारात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही