Search

 
 
 

कटिहार : सिरफिरे भतीजे ने चाचा को मारा चाकू, तीन आरोपी गिरफ्तार

 
Bihar: कटिहार में मामूली से विवाद के कारण भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी. घटना फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव की है. दरअसल दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद 70 वर्षीय वृद्ध चाचा सज्जाद फुलडोभी गांव निवासी को उसके सिरफिरे भतीजे व अन्य ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. वहीं जख्मी वृद्ध को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया गया. फिर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल मौके पर पहुंचे

सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इस मामले में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर तीन आरोपियों मो. इजराइल, मोहम्मद आजाद व मोहम्मद कासिर उर्फ ननकू को गिरफ्तार किया. घटना को लेकर जख्मी के पुत्र मो. तारिक ने पड़ोस के ही आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही