Search

 
 
 

कटिहार: पहली सोमवारी पर गंगा नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

 
Katihar : कटिहार में पहली सोमवारी के मौके पर बरारी प्रखंड के काढ़ागोला गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल गंगा नदी में स्नान के लिए कई लोग पहुंचे थे इस दौरान 6 बच्चे गंगा नदी में डूबने लगे. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 2 बच्चों को बचा लिया गया. जबकि 4 बच्चों की मौत हो गई. वहीं आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां 2 बच्चों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है. जबकि मृत बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 गांव में पसरा मातम

इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. लोगों का कहना है कि पहली सोमवारी के मौके पर बच्चे जल भरने के लिए गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से वह डूब गए.  वहीं मृतक बच्चों  के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. एक ही गांव के चार बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-the-first-monday-the-devotees-climbed-the-shivling-after-being-filled-with-water-from-the-kharkai-river-sought-blessings/">आदित्यपुर

: पहली सोमवारी पर खरकई नदी से जलभरकर शिवलिंग पर चढ़ा भक्तों ने मांगा आशीष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही