Search

 
 
 

कटिहार : ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मां, बेटा और बेटी की गला रेतकर हत्या

 
महिला को जलाने की भी कोशिश की गयी Katihar : बिहार में दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं. बेखौफ अपराधी लगातार हत्या के वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र स्थित शीहपुर गांव का है. जहां अपराधियों ने मां, बेटा और बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. ट्रिपल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है. लोग डरे सहमे हुए हैं. ग्रामीण प्रतिनिधि मुखिया मेराज आलम ने प्रशासन से मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है. (पढ़ें, मॉनसून">https://lagatar.in/dhullu-shows-finger-to-sudivya-sovu-in-the-house-uproar-house-adjourned-for-20-minutes/">मॉनसून

सत्र : ढुल्लू ने सुदिव्य सोनू को सदन में दिखायी ऊंगली, हंगामा, 20 मिनट के लिए सदन स्थगित)

तीनों घर पर एक ही कमरे में सोये थे 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब घर में केवल मां, बेटा और बेटी थी. महिला के पति फिरोज अख्तर मोहर्रम के बाद लाठी का खेल देखने के लिए गये थे.फिरोज की पत्नी सदफ जरीन (35 साल), बेटी फया फिरोज (10 साल) और उनकी दूसरी पत्नी का बेटा फैजान फिरोज (5 साल) एक ही कमरे में सोये थे. इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर में घुसे और तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/dhullu-shows-finger-to-sudivya-sovu-in-the-house-uproar-house-adjourned-for-20-minutes/">मॉनसून

सत्र : ढुल्लू ने सुदिव्य सोनू को सदन में दिखायी ऊंगली, हंगामा, 20 मिनट के लिए सदन स्थगित

जल्द मामले का होगा उद्भेदन

घटना की सूचना पाकर बलिया बेलौन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में बारसोई अनुमंडल के डीएसपी प्रेमनाथ ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेतकर तीनों की हत्या की गयी है. इतना ही नहीं महिला को जलाने की कोशिश भी की गयी है. डीएसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाये और अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-bjps-protest-outside-vis-even-today-demanding-cms-resignation/">मॉनसून

सत्र : भाजपा का विस के बाहर आज भी प्रदर्शन, सीएम से इस्तीफे की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही