Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार : वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, खिड़की का कांच टूटा

Katihar : बिहार के कटिहार डिवीजन में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है. पथराव की वजह से बोगी संख्या C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है. जिसके कारण ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने मामले की जांच पड़ताल की और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/congress-forms-political-affairs-committee-in-bihar-mallikarjun-kharge-approves-proposal/">बिहार

में कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की कमेटी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

दालकोला स्टेशन के आसपास हुआ पथराव

घटना की पुष्टि कटिहार डिवीजर आरपीएफ ने की है. कटिहार डिवीजन में नई हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर यह पथराव की घटना दालकोला स्टेशन के आसपास हुई है. यह स्टेशन पश्चिम बंगाल की सीमा में आता है.बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि हाल ही में बिहार में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी. इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं.गुजरात चुनावों के दौरान भी इस ट्रेन पर हमला हुआ था. इस दौरान ट्रेन में सांसद आसुद्दीन ओवैसी सफर कर रहे थे.

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तीन जनवरी को हुआ था पथराव 

गौरतलब है कि तीन जनवरी को न्यू जलपाईगुड़ी से डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एक कोच के दरवाजे पर लगे कांच में भी दरार आ गयी थी. वहीं एक घटना विशाखापत्तम में भी सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरोपियों ने ‘रेलवे यार्ड’ में खड़ी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे पर पथराव किया था. इससे ट्रेन को काफी नुकसान पहुंचा था. इसे भी पढ़ें - यह">https://lagatar.in/this-is-britain-rishi-sunak-was-fined-by-the-police-for-not-wearing-a-seatbelt/">यह

ब्रिटेन है… सीट बेल्ट नहीं लगाया, तो पुलिस ने पीएम ऋषि सुनक पर लगाया जुर्माना… [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही