Search

 
 
 

कतरास : लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने फोरमैन इंचार्ज को घायल किया, कर्मचारी धरने पर बैठे

 
 Dhanbad/Katras :  कतरास  स्थित  बीसीसीएल  एरिया चार के ओटो वर्कशाप में शनिवार अहले सुबह कुछ अपराधी लूटपाट की नीयत से प्रवेश कर गये. विरोध करने पर अपराधियों ने फोरमैन इंचार्ज को पत्थर से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. अपराधी वर्कशॉप की चहारदीवारी फांद कर लूटपाट करने आये थे. फोरमैन इंचार्ज विजय कुमार भुइयां ने वहां उनका विरोध किया. जिसके बाद अपराधियों ने पत्थर से मारकर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने हो-हल्ला मचाया. यह देख अपराधी बाउंड्री फांद कर भाग निकले. घायल विजय को अंगारपथरा स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेंट्रल अस्पताल धनबाद भेज दिया गये.

कर्मचारी  संयुक्त मोर्चा के बैनर तले वर्कशाप के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने लगे

सेंट्रल अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें अपने आवास पर आराम करने की सलाह देकर भेज दिया गया. इधर घटना के बाद कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले वर्कशाप के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने लगे और काम का बहिष्कार कर दिया. वे बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गये. करीब चार घंटे के बाद ओटो वर्कशाप के इंजीनियर विकास कुमार सिंह, एपी  समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग सुरक्षा व्यवस्था बहाल कराने को लेकर अड़े रहे. उनका कहना था कि सीआईएसएफ को तैनात किया जाये. इसके बाद मोर्चा समर्थकों के साथ वार्ता की गयी,उसके बाद धरना समाप्त किया गया.

दीवार पर बैठे युवक ने पत्थरबाजी शुरू कर दी

घायल विजय ने बताया कि वर्कशाप की दीवार से होकर दो युवक अंदर घुस गये. एक युवक दीवार पर बैठा था. लूटपाट कर रहे एक युवक को हमने पकड़ लिया. तभी दीवार पर बैठे युवक ने पत्थरबाजी शुरू कर दी . पत्थर मेरे सिर में आकर लगे. मैं नीचे गिर गया और चिल्लाने लगा. जिसके बाद अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे. तब तक सभी अपराधी दीवार कूद कर भाग गये थे. लेकिन वे लोग कोई सामान नहीं ले जा सके. धरना देने वालों में सुरेंद्र कुमार यादव, राघवेन्द्र नारायण पाण्डेय, सुनील कुमार यादव, धनेश सिंह,भरत सिंह, दिलीप पांडेय, गुड्डू शर्मा, बैशाखू राम टंडन, राधेश्याम कुमार, मिथुन बाउरी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही